इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

by

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर एक के बाद एक पहलवान विरोध जता रहे हैं।

ऐसे में खेल युवा मंत्रालय ने 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लेते हुए नई रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड कर दिया है। केंद्र सरकार ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का निर्देश दिया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी है। इस साल जनवरी में साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई महिला पहलवानों ने तत्कालीन WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बजरंग पूनिया समेत कई पुरुष पहलवानों ने भी विरोध-प्रदर्शन में इनका समर्थन किया था. खेल मंत्रालय ने जांच की बात कही थी।

21 दिसंबर को हुया था WFI के चुनाव : इस बीच 3 दिन पहले 21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए चीफ बने थे. पहलवान इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. अब रविवार को खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया।

बृजभूषण शरण सिंह का संन्यास : 
अब बृजभूषण शरण सिंह ने फेडरेशन को सस्पेंड किए जाने पर ऐतराज जताते हुए अपने संन्यास की घोषणा की. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं कुश्ती संघ से संन्यास ले चुका हूं। अब सरकार के फैसले पर जो भी बात करनी होगी, वो नई फेडरेशन करेगी. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. मैं सांसद हूं और अपने काम पर फोकस करूंगा.”।

खेल मंत्रालय ने WFI को क्यों किया निलंबित?

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक निलंबित कर दिया क्योंकि नवनिर्वाचित संस्था ने उचित प्रकिया का पालन नहीं किया और पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’ की थी। मंत्रालय ने साथ ही कहा कि नई संस्था ‘पूरी तरह से पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण’ में काम कर रही थी जो राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुरूप नहीं है। बता दें, डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से भारतीय कुश्ती महासंघ के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए तदर्थ समिति के गठन का आग्रह किया है। वहीं डब्ल्यूएफआई के निलंबन के बाद बजरंग पूनिया ने कहा, मैं पद्मश्री पुरस्कार वापस नहीं लूंगा, न्याय मिलने के बाद ही मैं इसके बारे में सोचूंगा। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पुरस्कार हमारी बहनों और बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है, हमें सबसे पहले न्याय मिलना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जनमंच में प्राप्त हुई कुल 35 जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा

प्री-जनमंच में 20 और मौके पर 15 समस्याएं प्राप्त हुईं, सरवीण चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना:  हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन आज ऊना विस क्षेत्र के तहत चंद्रलोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
Translate »
error: Content is protected !!