इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप- नाबालिग लड़की से रेप : रेस्टोरेंट में खाने को बुलाया, कालेज के बाहर छोड़कर फरार

by

पटियाला :  नाबालिग लड़की सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने पहुंची, जिसने उसके साथ रेप कर दिया।  रेप की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया तो लड़की ने बीती रात पुलिस को कंप्लेंट कर दी। पटियाला के थाना त्रिपड़ी पुलिस ने इस मामले में विकास नगर के रहने वाले दीपक पाठक नामक आरोपी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर ली है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है, जबकि आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस रेड कर रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों युवा वर्ग काफी सक्रिय रहता है, जो अक्सर ही थोडी चैटिंग के बाद एक दूसरे पर भरोसा कर लेते हैं।

थाना त्रिपड़ी में रजिस्टर एफआईआर के अनुसार लड़की की 6 महीने पहले आरोपी के साथ दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद यह दोनों आपस में दिन रात चेटिंग करने लगे। चेटिंग के बाद अक्सर ही युवक लड़की को मिलने के लिए बुलाने लगा।  कुछ दिन पहले आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो वह पहुंच गई। जिसके बाद रेस्टोरेंट में खाने पीने जाने के बहाने आरोपी युवक बाइक पर लड़की को एक अनजान जगह पर ले गया, जहां पर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद आरोपी लड़की को खालसा कॉलेज के नजदीक छोड़कर फरार हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बगलामुखी धाम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने टेका माथा: लोगों की समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माता रानी से और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
Translate »
error: Content is protected !!