इंस्पेक्टर राम दयाल ने सरकारी मिडल स्कूल चक गुज्जर के बच्चों को किट व बूट किए वितरित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अवेअरनैस मिशन हुकड़ां ब्रदर्स के नाम से मशहूर और चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राम दयाल ने आज सरकारी मिडिल स्कूल चक गुजरां के सभी विद्यार्थियों को किट और बूट वितरित किए। शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित इंस्पेक्टर राम दयाल ने भले ही दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत यूं.ऐन.ओ. में काम करते हुए अपने दोनों पैर खो दिए हों, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अपने जुनून को कभी भी कम नहीं होने दिया। स्कूल इंचार्ज मैडम बबीता रानी ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को किट व बूट उपलब्ध करवाने के लिए राम दयाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर साहब पिछले दो दशकों से सरकारी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण, मुफ्त नवोदय कोचिंग, पर्यावरण की शुद्धता के लिए औषधीय दृष्टिकोण अपनाने, मिशन देशभक्त के तहत शहीद आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय के साथ परिचित करवाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। राम दयाल के तीनों भाई बचपन में ही घोर गरीबी से निकलकर अपनी मेहनत और लगन से ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं। उनका संघर्षपूर्ण जीवन बच्चों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। मैडम बबीता रानी ने अपने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए किए गए इस प्रयास के लिए इंस्पेक्टर राम दयाल को धन्यवाद दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर साहब ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए पढ़ाई में कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और लगन को प्रगति और समृद्धि का प्रतीक बताया। इंस्पेक्टर राम दयाल को भी स्कूल स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस समय मैडम वीरांवाली, वनिता ठाकुर तथा स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के नेता नछत्तर सिंह गिल को मिली राहत : कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के आइटी विंग के अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल की गिरफ्तारी को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अवैध और अनुचित करार देते हुए उनकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुफा में मिली कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व तलवार : क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तलवार मिलने का बडा दावा किया जा रहा है। इसमें एक विशाल तलवार को...
article-image
पंजाब

कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने बिगाड़ा माहौल : सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट की तलव

अमृतसर : अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने डीजीपी गौरव यादव से मामले में रिपोर्ट तलब की...
article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
Translate »
error: Content is protected !!