इंस्पेक्शन आए इंस्पेक्टर पर एंजेसी संचालक ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

by

 माहिलपुर – गैस एजेंसी का मुआयना करने आए विभागीय इंस्पेक्टर को एंजेसी संचालक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश कुमार पुत्र चेतन कुमार वासी सुच्ची, रामा मंडी जलंधर ने माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11 मार्च को नौ बजे अपनी कार से नूरपुर ब्रह्मणा गांव जैजों रोड के पास स्तिथ इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम का मुआयना करने गया था और इस दौरान वहां पर उपस्थित चेतन धीर व उसके चार-पांच वर्करों ने उसे जबरन उठाकर गोदाम के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकियां देने लगे। उसने बताया कि किसी तरह वह सिविल अस्पताल होशियारपुर में एमएलआर कराई और हमलावरों से घबराकर घर चला गया। माहिलपुर पुलिस ने आकाश कुमार के बयान चेतन धीर, सुशील इंडेन व अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भीषण हादसा, 4 की मौत, दर्जनों घायल, 40 से ज्यादा लोग थे सवार

 गुरदासपुर  : पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां चलती बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस स्टॉपेज में जा घुसी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों...
article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक ने गांव बसी किकरां में 6.50 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य का किया उद्घाटन होशियारपुर, 09 नवंबर: विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जिले के गांवों में...
article-image
पंजाब

महिलाओं को पैसे देने की गारंटी पूरी करने के लिए विभाग सर्वेक्षण कर रहा, बहुत जल्द योजना को शुरू करने जा रहे : हरपाल चीमा

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में बजट पर बहस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पर बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 5 गारंटियां देकर पंजाब में सत्ता में आई...
Translate »
error: Content is protected !!