इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

by

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गठित की गई विशेष अदालत ने गोपनीय सूचना लीक करने का दोषी पाया।  इमरान खान (71 वर्षीय) और शाह महमूद कुरैशी (67 वर्षीय) रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। जेल से ही इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी अदालत की सुनवाई में वर्चुअली शामिल हुए।

पीटीआई फैसले को देगी चुनौती :   इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। पीटीआई ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी कानूनी टीम इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान मीडिया या आम जनता को शामिल नहीं होने दिया गया और जल्दबाजी में फैसला सुनाया गया है। पीटीआई ने कहा कि मार्च-अप्रैल 2022 को जो हुआ, उसे कोई भी अदालती सुनवाई नहीं बदल सकती। इस मामले में कानून का मजाक उड़ाया गया है। पार्टी ने लोगों से 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में ‘हकीकी आजादी’ के लिए वोट करने की अपील की।

 गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला  :   पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान को एक जनसभा के दौरान गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज को सार्वजनिक करने का दोषी पाया गया। इमरान खान के प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान यह घटना घटी थी। जिस दस्तावेज को सार्वजनिक किया गया, उसे अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजा गया था। इमरान खान के पास से वह दस्तावेज कथित तौर पर बरामद नहीं हुआ है। इमरान खान ने गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाए थे कि अमेरिका के इशारे पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। इस घटना के कुछ समय बाद ही अप्रैल 2022 में इमरान खान की सरकार को अविश्वास मत के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इमरान खान के सत्ता से बाहर होने के बाद से उनके खिलाफ अब तक 150 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।   इमरान खान को उनके खिलाफ चल रहे दूसरे मामले में दोषी ठहराया गया है। इससे पहले तोशाखाना मामले में भी इमरान खान को बीती 5 अगस्त को दोषी ठहराया गया था। तोशाखाना मामले में इमरान खान को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते हों मेंटोरशिप सेशन : प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल

औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में वीसी ने दिए निर्देश रोहित भदसाली।  हमीरपुर 01 अक्तूबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर...
article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!