इस मसले को लेकर कांग्रसी पार्षद एडवोकेट परमजीत पम्मा के इतने बड़े खुलासे से कुछ विरोधियों की रीजनीति पड़ी खतरें में? कांग्रेस और आरोप लगाने वालों में जो झूठा पाया गया शहर वासी असलीयत जान उसका कर सकते हैं विरोध?

by

हाईबे पर लग रहें पेवरों को लेकर पार्षद एडवोकेट पम्मा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों और जन हित कार्यो का विरोध करने के लगाए आरोप
विरोधी अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए जन व हित कार्यो का विरोध करने के लिए झूठी व्यानबाजी कर रहें है:परमजीत सिंह पम्मा
एन.जी.टी के दिशा निर्देशों पर चीफ सैक्रटरी व जिला पर्यावरण कमेटी के दिशा अनुयार नंगल में स्टेट हाईवे के किनारों पर लगाए जा रहें पेवर:पम्मा
नंगल
कुछ विरोधी अपनी राजनीति जमीन तलाशने के लिए व निजी फायदे के लिए झूठी व बिना पूरी जानकारी के व्यानबाजी कर रहें है। इन बातों का जिकर कांग्रेसी पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा अपने साथियों के साथ प्रैस कान्फ्रैंस करके विरोधी पार्टियों द्वारा एन .एफ.एल चौंक से अजौली मोड़ तक स्टेट हाईवे के किनारों पर कौंसिल द्वारा लगाए जा रहें पेवरों का विरोध करने के लिए की जा रही व्यानबाजी का जवाब देते हुए किया। पम्मा ने एन.जी.टी व चीफ सैक्रटरी के दिशा निर्देशों अनुसार स्टेट हाईवे पर लगाए जा रहें पेवरों के कार्य नियमों अनुसार होने का दावा किया और इस संबंधी जारी की गई हिदायतों के पेपर भी दिखाए।
पम्मा के इन दावों को लेकर माहिरों का मानना है के नंगल पढ़े लिखों का शहर है। गलत व झूठी व्यान बाजी करने वालों को नंगल के लोग मुँह नही लगाते।जिस तरह पम्मा ने सरकारी कागज दिखाकर विरोधियों की व्यान बाजी को झूठा कहा। भविष्य में अगर विरोधियों ने इस मसले को लेकर सरकारी पेपर दिखा दिए,जिससे यह साबित हो गया के हाईवे पर लग रहे पेवर जन विरोधी है। तो यह एक गम्भीर मसला बन जाएगा और इसमें जो भी झूठा पाया गया। तो यह निश्चित है के उसे शहर के लोगों की नाराजगी झेलनी पढ़ सकती है।
नंगल नगर कौंसिल द्वारा शहर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर लगाए जा रहें इन पेवरों को लेकर विरोधी पार्टियों द्वारा सत्ता पंक्ष कौंसिल पर कौंसिल का पैसे का दुरपयोग करने और शरेयाम भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए गए।
एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा के हमारे विरोधियों को लगता है वह ऐसी व्यानबाजी करके शहर वासियों का विश्वास जीत लेंगे और कौंसिल द्वारा किए जा रहें जन हित कार्य रुकबा लेंगे। पम्मा ने कहा के एन.जी.टी पंजाब के 9 शहरों में सबसे अधिक वायू प्रदूष्ण होने की बात कही थी। जिसमें एक शहर नंगल भी है। एन.जी.टी ने चीफ सैक्रटरी को नोटिस करके इस वायू प्रदूष्ण के कारण जानने और कम करने के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर चीफ सैक्रटरी ने हर जिले में एक कमेटी गठित की। जिसके मैंबर डिप्टी कमिश्नर,पर्यावरण प्रेमी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी थे। जिलों की कमेटियों ने वायू प्रदूष्ण का एक मुख्य कारण यह पाया के जिन शहरों में से हाईवे गुजरतें है,जिनके किनारे कच्चे हैं,वायू प्रदूष्ण का यह एक मुख्य कारण पाया। क्योंकि जब हाईवे पर ट्रैफिक होती है तो वाहन कच्चे रास्ते पर से गुजरते है,जिससे धूल उड़ती है और 30 प्रतिशत वायू प्रदूष्ण इससे फैलता है। चीफ सैक्रटरी ने और अलग अलग जिला कमेटी ने नंगल कौंसिल समेत अन्य 9 शहरों की कौंसिलों को अपने शहरों में से गुजरने वाली सडक़ों के किनारे पक्के करने के निर्देश दिए। उन्ही निर्देशों के चलते नंगल नगर कौंसिल सबसे प्रभावित सडक़ एन.एफ.एल चौंक से लेकर अजौली मोड़ तक पेवर लगवाने शुरू किएं। क्योंकि जब नंगल में ट्रैफिक जाम लगता है तो सबसे अधिक ट्रैफिक इस सडक़ पर लगता हैं। पम्मा ने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा के वह ऐसी सस्ती व गंदी राजनीति ना करें। जिसका खामयाजा शहर वासियों को भुगतना पड़े। पम्मा ने कहा के किसी भी विरोधी ने व्यान देते हुए एक भी ऐसा पेपर नही दिखाया जिससे यह साबित हो सके यह काम गलत हो रहा है। पर हमने जो कहा वह तथ्य के आधार व पेपरों के अनुसार कहा। अगर विरोधी व्यानबाजी करना चाहते है तो पहले जानकारी पूरी जुटा लिया करें। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर पम्मा,पूर्व पार्षद कौशल भी मौजूद थे।
फोटो:पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह व उनके साथ अन्य साथी।

फोटो:पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह व उनके साथ अन्य साथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
article-image
पंजाब

ताजिंदरजीत सिंह ने बतौर तहिसील भलाई अफसर पदभार संभाला

गढ़शंकर, 4 जुलाई : गत काफी लंबे समय से खाली पड़े तहिसील भलाई अफसर गढ़शंकर के पद पर तजिंदरजीत सिंह ने आज पदभार संभाल लिया। इस समय पत्रकारवार्ता में श्री सिंह ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया है. सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया है कि जो...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी...
Translate »
error: Content is protected !!