ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

by

ऊना, 7 जून – मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में आॅप्रेटर, सुपरवाइज़र, आॅफिस काॅर्डिनेटर सेल/मार्किटिंग, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर, सुरक्षा गार्ड व अकुशल लेबर के एक-एक पद भरे जाएंगे।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता आॅप्रेटर पद के लिए मकैनिकल/इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। सुपरवाइज़र पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो या तीन साल का अनुभव, आॅफिस काॅर्डिनेटर पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर पद के लिए जमा, एलएमवी लाईसेंस और एक साल का अनुभव, सुरक्षा गार्ड पद के लिए 10वीं पास, भूतपूर्व सैनिक तथा एक या दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकुशल लेबर के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर खड्ड में डूबा 16 वर्षीय छात्र : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एएम नाथ। बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के सकरोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मणि खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडरों ने प्रशासन को सौंपा मांग पत्र, सर्वे और वेंडिंग जोन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

पुनीत महाजन I चंडीगढ़, 1 जून :  फुटपाथ, साइकिल एवं रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन (रजि. 214), चंडीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
Translate »
error: Content is protected !!