ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

by

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम तथा वीवीपीएटी की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया के दौरान अपने दो-दो प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बैठक में ऊना जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की युक्तिकरण संबंधी कार्यप्रगति वारे भी विस्तृत चर्चा की गई। मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के विषय में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 41-चिंतपूर्णी (अनुसूचित जाति) तथा 42-गग्रेट विधानसभा क्षेत्रों से मतदान केंद्रो के युक्तिकरण बारे कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 43-हरोली विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी युक्तिकरण के 3 प्रस्ताव व 44- ऊना विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी 1 प्रस्ताव तथा तथा 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी एक प्रस्ताव तथा मतदान क्षेत्र में संशोधन संबंधी युक्तिकरण के 6 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार जिला ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से संबंधित युक्तिकरण के कुल 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रमेश चंद व विजय शर्मा, कांग्रेस पार्टी की ओर से वीरेंद्र सिंह मनकोटिया के अलावा निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय शर्मा, कानूनगो अनीश शर्मा, अजय कुमार व हरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए केंद्र का आभार : जयराम ठाकुर

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा 2023 की त्रासदी में केंद्र सरकार ने 5100 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो : टेली ईसीजी रोकेगा हार्ट अटैक, हिमाचल में जल्द सेवा शुरू

शिमला : हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में एक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इसमें विभाग फील्ड स्तर पर टेली ईसीजी सेवा शुरू करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से पाकिस्तान से आता था तुर्किये व चीन निर्मित हथियारों का जखीरा : दिल्ली के कुख्यात गिरोहों तक पहुंचती सप्लाई

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट से जुड़े एक मॉड्यूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से ड्रोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं 5 दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, हैरान कर देगी वजह

एएम नाथ। कुल्लू :  भारत विविधताओं वाला देश है, यहां हर राज्य और शहर में आपको अलग-अलग लोग और अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलेंगी। बाहरी लोगों को ये मान्यताएं अजीब लग सकती हैं, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!