ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पात्र आवेदक

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल हिम-परिवार पोर्टल के अन्तर्गत तैयार किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र आवेदक ईसोमसा निदेशालय के अन्तर्गत कार्यान्वित की जा रही पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुसार कार्य करने में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के लिए आठ पेंशन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इन पैंशन योजनाओं पर 1410 करोड़ रूपये व्यय किए गए, जिनसे 8 लाख 24 हजार 928 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। इस वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 37 हजार नए लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए लगभग 67 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय किये जाएंगे।
इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि ई-कल्याण पोर्टल को हिम भूमि, हिम परिवार, आधार और पीडीएस राशनकार्ड डाटाबेस से एकीकृत किया गया है। आवेदक स्वयं या लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan  वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदक को प्रमाण-पत्र बनवाने तथा आवेदन करने के लिए कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। आवेदन की त्रुटियों तथा सत्यापन व स्वीकृति की सूचना भी आवेदक को डिजिटल माध्यम से घर में प्राप्त होगी।
निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल ने इस अवसर पर पोर्टल की विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, सचिव आशीष सिंहमार व राखिल काहलों, निदेशक ईसोमसा किरण भड़ाना, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. हरीश गज्जू,  अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला राहत कोष में भेंट किया एक लाख रुपए का चैक

ऊना: शिवपुर महाल स्थित लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक अक्षोय कुमार राऊत ने आज जिला राहत कोष में एक लाख रूपये का चैक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को भेंट किया। उपायुक्त ने कोरोना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की यात्रा को रोकने का किसी में दम नही : भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। वह असम के नगांव पहुंचे। वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन

हमीरपुर 08 अक्तूबर। छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता (डिस्ट्रिक लेवल मेजर टूर्नामेंट) 9 से 11 अक्तूबर तक ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उदघाटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ संसद भवन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 7 अगस्त : चंडीगढ़ से सांसद और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनीष तिवारी ने आज संसद भवन के बाहर बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special...
Translate »
error: Content is protected !!