ई.एस.आई.सी. हिमाचल प्रदेश को रनर अप ट्रॉफी अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच का बद्दी में उद्योगपतियों ने किया समानित

by

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : ई.एस.आई.सी हिमाचल प्रदेश को बेहतर सेवाओं के लिए छोटे राज्यों में रनर अप ट्रॉफी मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक ई.एस.आई.सी कर्नल मनजीत कटोच का बद्दी के उद्योगपतियों ने बद्दी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। दिनांक 24 फरवरी 2026 को ई.एस.आई.सी के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भारत मंडपम भवन नई दिल्ली में क्षेत्रीय निदेशक हिमाचल प्रदेश कर्नल मनजीत कटोच को बेहतर सेवाओं के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार मनसुख मांडवीय ने अपने कर कमलो से रनर अप ट्रॉफी प्रदान की। इसके बाद शनिवार को बद्दी के क्षेत्रीय कार्यालय में स्थानीय उद्यमियों ने कर्नल मनजीत कटोच का भव्य स्वागत किया । बिरला टैक्सटाइल मिल बद्दी के एच.आर हेड एच. के. तिवारी ने शाल भेंट कर कर्नल मनजीत कटोच का स्वागत किया और इस उपलब्धि के लिए उन्होंने मनजीत कटोच को मुबारकबाद देते हुए कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में उन्होंने कार्यभार संभाला है तब से न केवल क्षेत्रीय कार्यालय , शाखा कार्यालयो अपितु ई.एस.आई.सी मॉडल अस्पताल की सेवाओं में भी गजब का सुधार हुआ है । वहीं वर्धमान ग्रुप के ए.वी.पी. मोहन जांगड़ा ने इस अवसर पर कहा कि अब मजदूरों को कोई दिक्कत नहीं रहेगी ।कलर इंडिया कंपनी के प्लांट हेड राधा गोविंद मंत्री ने कहा कि यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि एक फौजी अफसर के नेतृत्व में बहुत अच्छी सेवाएं ई.एस.आई.सी पण धारियों एवं उद्यमियों को प्रदान कर रहा है और अनुशासन भी पूर्ण रूप से लागू है । वही क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने बताया कि पी.एम.जे. ए. वाई. के लिए ई. इस. आई. द्वारा एम.ओ.यू. साइन हो गया है और जैसे ही नियम बनकर प्राप्त होंगे आयुष्मान के कार्ड धारकों को भी ई.एस.आई.सी. औषधालयों ,अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज से उपचार मिलना शुरू हो जाएगा । और ई.एस.आई.सी. के पणधारियों को भी आयुष्मण भारत से संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में सीधे निशुल्क उपचार करवा सकेंगे।

फोटो कैप्शन 28 बद्दी,
क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच को पुष्प भेंट कर सम्मानित करते स्थानीय उद्योगपति

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की नीतियों से तंग आ कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता, अभी भी झूठ पर झूठ बोलकर सरकार चलाने के प्रयास हो रहे हैं भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में खड्ड में नहाने उतरा 18 साल का युवक डूबकर मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा में एक 18 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!