उद्योग स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑनलाइनः एडीसी डॉ. अमित शर्मा

by
ऊना, 23 फरवरी: प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित औपचारिक्ताओं के लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी आज डीआरडीए सभागार में जिला के औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को उद्योग स्थापित व संचालित करने के लिए उद्योग विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व विभाग तथा उपायुक्त कार्यालय स्तर पर अनुमतियां, स्वीकृतियां व एनओसी इत्यादि हासिल करने हेतू सभी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है।
इस अवसर पर उद्योग विभाग शिमला के उप-निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से व्यापार व उद्योग स्थापित करने व इनका संचालन सभी आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने आहवान किया कि विकसित की गई इन सेवाओं का लाभ स्वयं भी उठाएं तथा अन्य को भी जागरुक करें। इसके अलावा अपनी फीडबैक भी विभाग को दें ताकि प्रदत्त सेवाओं में आवश्यक सुधार किया जा सके।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग विभाग अंशुल धीमान ने विभाग की ऑनलाइन सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने 3 तहसीलदारों को बनाया HAS अफसर : अनिल कुमार बने सीएम सुक्खू के डिप्टी सैक्रेटरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा में प्रमोट किया है। इन अधिकारियों में सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार शामिल है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आगनबाड़ी वर्कर्स ने केंद्र व पंजाब सरकार की बाल विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए केंद्रीय फरमानों के पत्र जलाकर किया रोष प्रदर्शन

केंद्र और पंजाब सरकार छोटे बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी कर रही है और सरकार लगातार पोषण ट्रैकर ऐप पर बिना टैब वाली वर्कर्स से मुफ्त काम ले रही – लखविंदर कौर उस्मानपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की चेतावनी : सीएम ने कहा मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!