उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया गया तथा कालेज में चल रहे विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए। जिसमें ‘बी’ टीम के आकाश, विशेष तथा नवदीप ने पहला स्थान, ‘सी’ टीम गुलशन तथा रोहित ने दूसरा स्थान तथा ‘ए’ टीम से सुप्रिया तथा जशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने मुकाबले में हिस्सा लेने वाले तथा विजेताओं को बधाई दी तथा यू.बी.ए. की टीम की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर यू.बी.ए. के कोआर्डिनेटर डा. अरविन्द्र सिंह, मैंबर डा. अरविन्द्र कौर, प्रोफैसर नरेश कुमारी, स्कूल इंचार्ज रमनदीप कौर, अध्यापक परमिन्द्र सिंह, विपन नंगल, मैडम दीपिका, सतवंत कौर, विपन कुमार, शालिनी तथा जसवीर कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 मरीजों की हुई थी मौत पीजीआई में, प्रोपोफोल इंजेक्शन से

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की एक फर्म द्वारा बनाए गए प्रोपोफोल इंजेक्शन से चंडीगढ़ पीजीआई में 5 नहीं बल्कि 6 मरीजों की मौत हुई थी। बता दें कि इसी वर्ष अगस्त के महीने में पीजीआई...
article-image
पंजाब

नवजात को खेतों में अवैध संबंधों के चलते मां ने फेंका : आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

तरनतारन।   ब्रहमपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानवता उस समय शर्मशार हुई, जब कलयुगी मां ने बेटे को जन्म देकर खेतों के किनारे फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला।...
article-image
पंजाब

विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट की मुख्यमंत्री मान ने शुरुआत की

लुधियाना: प्रवासी भारतीय भाईचारे को पेश मसलों के समाधान के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग की नयी वैबसाईट nri.punjab.gov.in की शुरुआत की। आज...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों से दुखी लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे: सांसद तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक; आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । नवांशहर, 14 मार्च : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!