उपायुक्त ने चमेरा चरण तीन के परियोजना प्रभावित पुनर्वास मामलों की समीक्षा की

by

भूस्खलन प्रभावित मुचका गांव के लोगों के पुनर्वास को व्यवस्था के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा चरण तीन विद्युत परियोजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर विशेष निगरानी समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया ।
उपायुक्त ने राहत एवं पुनर्वास नीति (आर एंड आर) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित लोगों को संविदा आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रिक्त पदों की स्थिति में कामगार श्रेणी के तहत इच्छुक व्यक्तियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत प्रधानों से हासिल करने को कहा।
उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक -चंबा को भूस्खलन प्रभावित मुचका गांव के लोगों के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को सरकारी एवं सामुदायिक भवनों को चिन्हित करने को कहा।
बैठक में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम प्रबंधन द्वारा अवगत किया कि संविदा के आधार पर 38 परियोजना प्रभावित तथा 66 परियोजना प्रभावित क्षेत्र एवं परियोजना प्रभावित ज़ोन से संबंधित लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना प्रभावित 243 लोगों को रोजगार की एवज में 5 लाख प्रति परिवार की दर से राशि उपलब्ध करवाई गई है।
बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती सहित एनएचपीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11वीं की छात्रा का शव बरामद : जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली निजी स्कूल की 11वीं की छात्रा का शव बरामद कर लिया है। छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर महीने 8 लाख का सेवा-पानी… ..एक WhatsApp कॉल ने खोल दी DIG की पोल : घर में मिला था 5 करोड़ कैश

चंडीगढ़ : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहारिका को पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

निहारिका चंदेल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और निहारिका के पिता विशे चंदेल व रजनी चंदेल को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई 🌷🎂🌷 Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन : मुनिंदर कुमार को मिस्टर फ्रेशर और इशिता अरुण को मिस फ्रेशर चुना गया

होटल प्रंबधन संस्थान में आयोजित किया गया समारोह हमीरपुर 18 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह का उद्देश्य संस्थान के...
Translate »
error: Content is protected !!