उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

by
ऊना :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट तथा चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा तथा सभा स्थल पर चल रही तैयारियों की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश ठाकुर व विधायक बलबीर सिंह भी उपस्थित रहे।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 2 अप्रैल को गगरेट और चिंत़पूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रातः 11ः10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अंब में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इसके पश्चात दोपहर 2ः30 बजे लोहारली शिव मंदिर में गगरेट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबांधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 4ः40 बजे रावमापा गुगलैहड़ से वापस शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति पर किया प्रचार : बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

राजकीय उच्च स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में किशोर किशोरियों को किया स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज : हाईवे पर जाम लगने से बढ़ा तनाव

बठिंडा :  बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!