DC मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस

by

एएम नाथ। चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया है ।
उपायुक्त द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान कुमारी सोनाली रशपा को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते 24 अगस्त 2023 को निलंबित किया गया था। मामले की वास्तविकता जानने के लिए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत उपमंडलाधिकारी (ना.) चुराह् को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।
जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई विस्तृत रिपोर्ट में दर्शाए गए तथ्यों का अध्ययन करने के उपरांत प्रधान के खिलाफ निर्माण कार्य लिंक रोड सेईकोठी से खबली नाला, ग्राम पंचायत बैठक की करवाई रजिस्टर के साथ छेड़छाड़, निर्माण कार्य लिंक रोड सेईकोठी से खबली नाला के निष्पादन में विहित औपचारिकताएं पूर्ण न करना आरोप सिद्ध पाए गए हैं।
उपायुक्त द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रधान द्वारा बर्ती गई विभिन्न वित्तीय अनियमिताओं तथा कर्तव्य निर्वहन में कोताही के फल स्वरुप हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 के तहत कार्रवाई की जानी वांछित है । प्रधान को कारण बताओं नोटिस के प्राप्ति के 10 दिनों के भीतर उत्तर देने को कहा गया है ।
साथ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में उत्तर न प्राप्त होने की दशा में एक तरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारी संस्था का मानवता के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान : विक्रमादित्य सिंह

सुन्नी में राज्य स्तरीय आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता शिमला, 30 अक्तूबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ किया सीधा संवाद  : आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं – मुख्यमंत्री

किसान को सामर्थ्यवान व स्वावलम्बी बनाने के लिए कृषि को उद्योग के रूप में प्रोत्साहित कर रही प्रदेश सरकार: सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के होटल पीटरहॉफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ‘संकल्प’ पहल का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं को यहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भजन संध्या ‘भज गोविंदम’ में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नशे की समस्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम मंदिर सूद सभा ने मुख्यमंत्री से भेेंट की : शिमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया

शिमला :  श्री राम मंदिर, सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण...
Translate »
error: Content is protected !!