उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया  शुभारम्भ 

by
चंबा, 17 सितम्बर : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज  स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला स्तरीय समारोह में एक पेड़ माँ के नाम व् आवास मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मेहरा, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर  व् खण्ड विकास अधिकारी महेश ठाकुर ने पौधारोपण किया।
इसके पश्चात  उपायुक्त ने  तमाम मौजूद प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आवास मेला के अन्तर्गत प्रधान मन्त्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबियों का वितरण उपायुक्त द्वारा किया गया I 2024-25 के लिए नये मकानों के निर्माण हेतु लाभार्थियों को  स्वीकृति आदेश भी उपायुक्त  द्वारा जारी किये गए।
इस अवसर पर उपायुक्त  ने लाभार्थियों से यह आह्वान किया कि सभी लाभार्थी गृह निर्माण को समयबद्ध तरीके से छ: माह के भीतर भीतर पूरा करें ।
उन्होंने बताया कि स्वछता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्तूबर तक पूरे जिला में चलाया जायेगा जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ सभी विभागों द्वारा सफाई से सम्बन्धित व् आम जन मानस की जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा I इसी के साथ उपायुक्त ने समस्त प्रतिभागियों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा अपने घर गाँव में स्वछता बनाये रखने हेतू सभी गाँव वासियों को जागरूक करें व् आपके गाँव में चिन्हित हॉट स्पॉट को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर : कमलेश ठाकुर

मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास, विरोधी रहे निभाने में नाकाम,   भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता पर डाला 100-150 करोड़ का बोझ एएम नाथ। देहरा :     कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ : केंद्र सरकार का आदि कर्म योगी अभियान पहुंचा पांगी

48 गांव होंगे लाभान्वित : रमन घरसंगी एएम नाथ। पांगी :  उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पांगी रमन घरसंगी द्वारा किया गया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!