उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना परिधि गृह में सुनी जनता की समस्याएं

by

जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से भेंट की
ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना परिधि गृह में जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष विनोद कोहली की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रखा।
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया की उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार किया जायेगा। परिधि गृह ऊना में उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी, जिसके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग : सिरमौर कांग्रेसी की अंदरुनी कलह पुलिस थाने तक पहुंची

सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
Translate »
error: Content is protected !!