ऊना की आदिती शारदा ने खोजा एक शुद्र ग्रह, डीसी ने किया सम्मानित

by

ऊना 1 अक्तूबर – ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर आज उन्हें उपायुक्त ऊना राघव शर्मा द्वारा 21 हजार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार और स्पेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में खगोलशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इन बच्चों में से 16 ने शुद्र ग्रह की खोज की तथा खगोलशाला एस्ट्राॅयड सर्च कैंपेन में शुद्र ग्रह की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 16 बच्चों में से दो बच्चों का चयन आईएएससी ट्रेनर के लिए किया गया है, जिनमें से एक आदिति है। ये दो बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे बच्चों को शुद्र ग्रह की खोज करना सिखाएंगे।
आदिति ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 महिला टीचर बर्खास्त : B.Ed. की हरियाणा से बनवाई थी फर्जी डिग्री

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत दो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) को बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त किया है। 16 जुलाई, 2024 को दोनों महिला शिक्षकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान की सहायता राशि

जन संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के वित्तीय लाभ दिए एएम नाथ। मंडी : मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!