ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान : राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर. ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के तहसीलदारों और कानूनगो के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा हो सके।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुपालन में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ऊना जिले में यह मुहिम आरंभ की गई है।
बता दें, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को जिले में लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा और निपटारे की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में ऊना जिले में कुल 103 मामले लंबित हैं, जिनमें राजस्व प्रविष्टियों की दुरुस्ती की आवश्यकता है। इन सभी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।
श्री गुर्जर ने जिले के सभी तहसीलदारों और कानूनगो से लक्ष्य केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान ऊना जिले के नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विशेष अभियान के माध्यम से ऊना जिले में लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र समाधान होगा, जिससे जनता को त्वरित राहत मिलेगी और राजस्व प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सैल्फी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला में खंड स्तरीय युवा उत्सव अब 8 नवंबर को

ऊना, 26 अक्तूबर: गोंदपुर बुल्ला में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले खंड स्तरीय युवा उत्सव को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना ने दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!