ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

by

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी देते हुए  एसपी राकेश सिंह ने बताया कि सीमांत जिला होने के कारण बाहरी राज्यों से नशे की तस्करी को रोकने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है, जो मादक द्रव्य अधिनियम के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि साल 2024 में जिले में नशे के विभिन्न मामलों से जुड़े 105 केस दर्ज करके 168 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इनमें से 76 मामले चिट्टे के थे, जिनमें 650 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। इस साल नशे के 27 नए केस में 36 गिरफ्तारियां की गई हैं। इनमें चिट्टे के 21 मामलों में 224 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया।
एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों नशा माफिया के खिलाफ कई अहम कार्रवाई की है। फरवरी महीने में मैहतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 19.14 ग्राम चिट्टा और 10,700 रुपये ड्रग मनी जब्त की गई। वहीं बीते सोमवार को हरोली और टाहलीवाल थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान चूरा पोस्त, अवैध देसी कट्टा (पिस्टल), जाली नंबर प्लेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। इसे लेकर विशेष पुलिस दल का गठन भी किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के व्यापार में लिप्त हर व्यक्ति पर कठोरतम कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के निर्देश…चिट्टे पर जीरो टॉलरेंस, कठोरतम कदम उठाएं
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा है कि नशे के खिलाफ इस जंग में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने प्रशासन को पूरी छूट दी है कि इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कठोरतम कदम उठाए जाएं। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी स्पष्ट किया है कि चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति हो, राजनीतिक पहुंच रखता हो या किसी से संबंध रखता हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।
समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम : उपायुक्त जतिन लाल
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम समस्या की जड़ तक पहुंचकर इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम नशामुक्त ऊना बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कानूनी कार्रवाई और कड़ाई के के साथ साथ समाज के सहयोग से हम चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग में जीतेंगे। गांवों और पंचायत स्तर पर नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पंचायती प्रतिनिधियों को भी मुहिम में शामिल किया जाएगा।
नशा मुक्ति केंद्रों पर कड़ी निगरानी
ऊना जिले में 28 नशा मुक्ति केंद्र विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इन केंद्रों की समय-समय पर औचक जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनकी आड़ में नशे का कारोबार न पनपे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने कहा कि लोकसेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय है। सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं...
article-image
पंजाब

आनंदगढ़ साहिब किले के दीवान हॉल में 11 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक अनंद कारज करवाए जाएंगे

गढ़शंकर :  कार सेवा संत बाबा सेवा सिंह किला आनंदगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब नहीं होगी खैर : 1,000 सैंपल में से 229 में शराब के सेवन की आई बात सामने

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए 1,000 रक्त सैंपल में से 229 में वाहन चलाते समय शराब के सेवन की बात...
Translate »
error: Content is protected !!