ऊना-पीरनिगाह सड़क पर 3 से 15 मार्च तक यातायात रहेगा डाइवर्ट

by
ऊना, 1 मार्च: ऊना-पीरनिगाह सड़क के बीहडू तक के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक को 3 मार्च से डाइवर्ट किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस सड़क के सिंगल लेन होने के कारण निर्माण कार्य के सुचारू कार्यान्वयन के लिए इस रूट पर यातायात को डाइवर्ट किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि मलाहत के लिए केवल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप सम्पर्क सड़क को प्रयोग में लाया जाएगा जबकि मदनपुर से हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही माउंट कार्मेल स्कूल के समीप सम्पर्क सड़क से होगी। उन्होंने बताया कि पीरनिगाह के लिए ट्रैफिक को एनएच पर तृष्मा रिसोर्ट के साथ लगते सम्पर्क मार्ग की ओर डाइवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैफिक व्यवस्था 3 से 15 मार्च तक लागू रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

एएम नाथ । शिमला, 24 फ़रवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने और बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मत्स्य आखेट से हटा प्रतिबन्ध, मछुआरों का रोजगार शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर 16 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के जलाश्यों एवं सामान्य नदी नालों व इनकी सहायक नदियों में 20 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ कर अपनी रोजी रोटी कमाने में लगे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगीं विभिन्न गतिविधियां : संकल्प सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर DC अपूर्व देवगन ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चम्बा 26 सितम्बर आकांक्षी जिला चंबा के आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में लोगों की जीवन शैली में सुधार लाने के लिए एक मजबूत विकास रणनीति तैयार करने के लिए गांव और खंड स्तर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!