ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

by
ऊना व हरोली में चार क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
ऊना, 16 फरवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत संतोषगढ़ के वार्ड नं० 7 में कुसुम के घर व अबादा वराना के वार्ड नं० 3 में राम कृष्ण के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि बाथड़ी के वार्ड नं० 4 में ठाकुर के घर, धर्मपुर के वार्ड नं० 1 में दलीप चंद के घर व ललड़ी के वार्ड नं० 4 में चरण दास के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि जनकौर के वार्ड नं० 3 में प्रवीण कुमारी के घर व लोअर अरनियाला के वार्ड नं० 6 में रामस्वरूप के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
एसडीएम हरोली, गौरव चौधरी ने बताया कि उपमंडल के तहत ललड़ी के वार्ड नं० 8 में मदन लाल के घर व वार्ड नं० 10 में रूबल कुमारी के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

किन्नौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। रिकांगपिओ में उन्होंने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्वार में एसडीएम कार्यालय और सिविल अस्पताल का बनेगा नया भवनः सीएम सुख्खू

पंडार सड़क निर्माण के लिए एफसीए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिएमु शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के क्वार में एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के बिजली बिलों की बढ़ोतरी पर ध्यान दे सरकार – किसानों के साथ इस तरह की मनमानी नहीं कर सकती है सरकार : जयराम ठाकुर

जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लें मुख्यमंत्री, विपक्ष की माँग को अनदेखा नहीं कर सकती सरकार एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों के...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती करेंगे 8 करोड़ से अरनियाला में बनने वाले पक्के नाले का भूमि पूजन

ऊना, 28 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शनिवार को सांय 4 बजे ग्राम पंचायत भड़ोलियां में सिंचाई परियोजनाा का शुभारंभ करेंगे। रविवार को प्रातः 11 बजे सत्ती अरनियाला में 8...
Translate »
error: Content is protected !!