एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

by
उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने बारे बागवानों को किया जाए जागरुक : उपायुक्त
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में बागवानों द्वारा नई उद्यान प्रौद्योगिकी को अपनाने, फसल विविधीकरन को बढ़ावा देने तथा पैदावार में इजाफा करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2025-26 में जिला चंबा के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि उद्यान विकास से संबंधित इन योजनाओं को मनरेगा के साथ जोड़ने पर जोर दिया जाए। इसके अलावा उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने वारे बागवानों को विशेष जागरुकता शिविरों के माध्यम से जागरुक व प्रशिक्षित किया जाए।
बैठक में उप-उद्यान निदेशक प्रमोद शाह ने बताया कि बर्ष 2025-26 में जिला चंबा में बागवानी के विकास के लिए एकीकृत मिशन की वार्षिक कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना में 742.57 लाख रुपये की वार्षिक योजना के लिए अंतिम रूप दिया गया, जिसके अंतर्गत बागवानी के कई घटक जैसे उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण के रूप में उच्च मूल्य की फल फसलों का रोपण, पॉली हाउस की स्थापना, ओला रोधी जाल, सिंचाई योजनाएं, ऑफ सीजन उच्च मूल्य वाली सब्जियां, फूल आदि शामिल हैं। इसके अलावा, पैकिंग ग्रेडिंग मशीनों, कोल्ड रूम, वर्मीकम्पस्ट पिट्स का निर्माण, जिले के भीतर और राज्य के बाहर किसानों के लिए लघु प्रशिक्षण आदि को शामिल किया गया है। प्रमोद शाह ने बताया कि यह योजना 2014 से लागू की गई है और इन वर्षों के दौरान किसानों को लाभान्वित करने के लिए कई कार्य चलाए गए हैं। बैठक में बागवानी विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, अग्रनी जिला प्रबंधक डीसी चौहान, एपीएमसी के सचिव अजय नाथ सहित गैर सरकारी संगठनों व स्वयं सहायता समूहों तत के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संपूर्णता अभियान के तहत एस्पिरेशनल कार्यक्रम का किया आगाज

एएम नाथ। चम्बा : संपूर्णता अभियान के तहत जिला मुख्यालय चंबा में एस्पिरेशनल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम – DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा, 9 फरवरी :  भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला चम्बा के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायलॉग अब पूरे हो चुके – ‘कंगना रनौत की स्क्रिप्ट खत्म, अब हो रही पैकअप की तैयारी : मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी प्रत्याशी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा -विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। हिमाचल की मंडी सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। मंडी में प्रचार के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!