एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

by

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी
ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बुधवार को थाना कलां अंबेडकर भवन से प्रातः10 बजे करेंगे। इसके साथ-साथ ऊना में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हरोली में हिमुडा उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, गगरेट में विधायक राजेश ठाकुर तथा चिंतपूर्णी में विधायक बलबीर सिंह भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला ऊना रेडक्रॉस सोसाइटी मिलकर एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अतंर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में 5-5 फलदार पौधे रोपे जाएंगे। जिन केंद्रों में पौधारोपण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां पर पिछले 6 माह में पैदा हुई बेटियों के घरों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंब में 248, गगरेट में 238, ऊना में 355, हरोली में 315 तथा बंगाणा में 208 आंगनबाड़ी केंद्र हैं तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण होगा।
डीसी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जहां मॉनसून के सीजन में पौधारोपण को गति प्रदान करना है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण होने से उनकी बेहतर देखभाल भी सुनिश्चित होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को पौधों की देखभाल करने को कहा गया है।
10 हैक्टेयर भूमि पर रेडक्रॉस सोसाइटी करेगी पौधारोपण
राघव शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के अतिरिक्त 10 हजार पौधे भी रेडक्रॉस के माध्यम से वन भूमि पर लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रत्येक उपमंडल में भूमि का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि भरवाईं रेंज के लोहारा व अंबोआ, रामगढ़ रेंज के बौल, ऊना रेंज के मलाहत तथा हरोली में 2-2 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। कुल दस हैक्टयेर भूमि पर रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पौधारोपण होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के लिए नेहरू युवा केंद्र, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, युवा केंद्रों के सदस्यों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के भाषण पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कोई...
Translate »
error: Content is protected !!