एक यात्री की माैत, 12 घायल : चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी

by
पठानकोट के मामून कैंट के पास बीती रात को हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त
एएम नाथ। चम्बा  :
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि बारह लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार रात 3 बजे हादसा पेश आया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार HRTC की बस (HP-73-4443) चम्बा से अमृतसर जा रही थी। बस पठानकोट के मामून कैंट के पास भूंगल बधानी के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर पलट गई। बस में करीब 16 यात्री सवार थी। जिनमें से एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद घायलों को गाड़ियों से सरकारी अस्पताल पठानकोट भेजा गया। हादसे में राजिंदर सिंह (20) पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव छोटा बटाला थाना खलचियां अमृतसर की मौत हो गई है।
हादसे में ये हुए घायल
1. संजय पुत्र कैंथ निवासी चम्बा
2. रणवीर पुत्र लेलन राम निवासी चम्बा
3. उर्मिला पत्नी पुरुषोत्तम निवासी चम्बा
4. आशा पत्नी संजय निवासी चम्बा
5. जतिंदर कुमार पुत्र छाजू राम निवासी चम्बा
6. पीयूष पुत्र सुरिंदर निवासी चम्बा
7. रोहित पुत्र चमन निवासी अमृतसर
8. सुशील पुत्र आशुही निवासी बिहार
9. नगीना देवी पत्नी लाल बाग निवासी बिहार
10. सान्या कुमारी पुत्री ललित सैनी निवासी चम्बा
11. ललित देवी पत्नी सुशील निवासी बिहार
12. अभय पुत्र राजू निवासी अमृतसर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष ने किया भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनाने वाली सड़क का भूमि पूजन एएम नाथ। चम्बा :    प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा में दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफल आयोजन

एएम नाथ चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा के समाजशास्त्र विभाग ने 12 और 13 नवंबर को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। संगोष्ठी में छात्रों द्वारा तैयार शोध प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

नादौन 18 अक्तूबर। जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक कस्बे नादौन में 3, 4 और 5 नवंबर को एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनपढ़ थे युवक-युवतियां : कंपनी फिर भी उन्हें देती थी 10 लाख रुपए ….. वजह जान पुलिस के भी उड़ गए होश.!

उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. जहां पुलिस ने 120 ऐसे युवक-युवतियों को पकड़ा है जो कम पढ़े-लिखे थे मगर कंपनी उन्हें 10 लाख रुपए या इससे ज्यादा सैलरी देती थी. इसके...
Translate »
error: Content is protected !!