एक सितम्बर को बचत भवन चम्बा में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं : तुकेश कुमार 

by
एएम नाथ। चम्बा  :
हिन्दी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश का निरंतर प्रयासरत है। राजकीय कामकाज से लेकर स्कूल व कॉलेज की युवा पीढ़ी तक हिन्दी भाषा को प्रोत्साहित करना विभाग का ध्येय रहा है। इस उद्देश्य से विभाग हर वर्ष राज्य तथा जिला स्तर पर राजभाषा पखवाड़ा मनाता है। भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10:00 बजे से बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में नवपीढ़ी को हिन्दी भाषा के साथ सहयोजित करने के लिए स्कूली बच्चों की हिन्दी भाषा में भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी चंबा तुकेश कुमार ने दी है
तुकेश कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  में जिला भर के 9वीं से 12वीं तक के लगभग 60 पाठशालाओं के 180 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है । इन तीनों जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं के लिए केवल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में से प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला भेजा जाएगा । उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ गेयटी थियेटर शिमला में 12 सितंबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे  आरम्भ होंगी ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो व्यक्ति घायल

एएम नाथ। शिमला : चंबा  : भरमौर-भरमाणी मार्ग पर  देर रात को एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जानिए अहम निर्णय हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो वर्षों के दौरान प्रदेशवासियों और कांग्रेस हाईकमान के अटूट समर्थन के लिए किया आभार व्यक्त

रोहित जसवाल। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 28 पदों के लिए बैच बाईज होगी भर्ती : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

10 जनवरी 2025 से पहले करवा ले संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्जए एम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के वर्ष-2026 का कैलेंडर जारी किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के कैलेंडर वर्ष-2026 का विमोचन किया। बैंक के अध्यक्ष राम चन्द्र पठानिया ने...
Translate »
error: Content is protected !!