एक हफ्ते का अल्टीमेटम: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बैठेंगे धरने पर :

by

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने आम आदमी पार्टी सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने कहा कि गैंगस्टर्स की फिरौती इकट्‌ठा करने वाले पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि एक हफ्ते बाद हम सड़़कों पर उतरेंगे। सरकार हमारी शराफत का फायदा उठा रही है।
मूसेवाला के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की सिक्योरिटी किसने वापस ली?, इसकी कोई जांच नहीं हुई। उस अफसर से जवाबतलबी क्यों नहीं हुई?। गैंगस्टर्स की फिरौती इकट्‌ठी करने वाले होमलैंड में रहते हैं। मूसेवाला ने अपने गीत में भी कहा था कि होमलैंड में बड़े दलाल रहते हैं। मूसेवाला की मां सरपंच चरण कौर ने कहा कि उन्हें अब इंसाफ की उम्मीद नहीं है।
वहीं वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से कत्ल केस की जांच कर रही है। इस केस के लगभग सभी आरोपी पकड़े जा चुके। बचे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि इस मामले में जल्द ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ईडी ने कसा शिकंजा : 4050 करोड़ की धोखाधड़ी एमवे इंडिया की आई साहमने

हैदराबाद : एमवे इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा...
पंजाब

110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 महीने बाद जिंदा लौटी महिला : मर्डर के इलजाम में सजा काट रहे थे 4 लोग

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 महीने पहले मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा लौट आई. इस घटना से पुलिस, परिवार और प्रशासन सभी...
Translate »
error: Content is protected !!