एचआरटीसी के विश्राम कक्ष में कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहन लाल (57) पुत्र कृपाराम निवासी पुलवाहल तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर का रहने वाला था।
मोहन लाल एचआरटीसी के ढली डिपो में बतौर चालक कार्यरत था। मौजूदा समय में तारादेवी डिपो में अस्थायी तौर पर गेट कीपर की सेवाएं दे रहे थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण मोहन लाल की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बालूगंज थाना के तहत तारादेवी डिपो की है। पुलिस के मुताबिक मोहन लाल रेस्टरूम में बेसुध हालत में पड़ा मिला। साथी कर्मचारी इसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। तारादेवी डिपो के प्रबंध पंकज ठाकुर ने बताया कि मोहन लाल 6 महीने से अस्थायी तौर पर तारादेवी डिपो में सेवाएं दे रहे थे। मोहल लाल अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों को छोड़ गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के लंबित 4300 करोड़ रुपये के एरियर का मुद्दा उठाया

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा संपन्न राज्य बनाने के लिए समर्थन मांगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री ने मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए तीन दिवसीय पैदल यात्रा की शुरू : :मां के लिए मोक्ष की कामना करने चिंतपूर्णी दरबार जा रही – डॉ. आस्था अग्निहोत्री

हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने सुबह मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यह यात्रा तीन दिन की है और आस्था अग्निहोत्री पैदल ही मां चिंतपूर्णी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
Translate »
error: Content is protected !!