एचएएस के 30, नायब तहसीलदार के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पद भरने की प्रक्रिया तेज करेगा लोक सेवा आयोग

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्तियां शुरू होंगी। पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और 3 सदस्य ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इन्होंने चेयरमैन और सदस्य राकेश शर्मा ने आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की।
लोक सेवा आयोग में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी (एचएएस) अधिकारी ने 30 पद, नायब तहसीलदार के 20 पद और शिक्षा में विभाग में कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पदों पर भर्ती अधिसूचित कर रखी है। एचएएस की परीक्षा 16 अक्तूबर और नायब तहसीलदार की परीक्षा 31 अक्तूबर को तय है। इसके अलावा भी कई पदों पर आयोग ने भर्तियां अधिसूचित कर रखी हैं। चेयरमैन और सदस्यों के कार्यभार ग्रहण के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। चुनावी साल में सरकार भी जल्द इन पदों पर भर्तियां चाहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ कारोबारी निशांत शर्मा ने दी शिकायत : हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से किया जवाब तलब, डीजीपी ने भी दर्ज करवाया मामला

पालमपुर : पालमपुर के रहने वाले कारोबारी निशांत शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत दी है। इसी शिकायत को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से जवाब तलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव : 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा

अर्की :   राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भतीजे ने बुआ के साथ किया बलात्कार : चाकू की नोक पर

राजकोट, 26 सितम्बर जिला राजकोट के धोराजी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां की रहने वाली एक विधवा महिला से उसके सौतेले भतीजे द्वारा दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार करने...
Translate »
error: Content is protected !!