एचएएस परीक्षा का फाईनल परिणाम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया जारी

by
एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया हुआ है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 13 से 19 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी जिसके बाद इसके मुख्य परिणाम घोषित नहीं हुआ था। लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद गुरुवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसका मुख्य परिणाम घोषित किया हुआ है।
आपको बता दें कि एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में तकरीबन 227 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था वही मुख्य लिखित परीक्षा में 216 अभ्यर्थी सभी पेरो में उपस्थित हुए थे इसके बाद मुख्य परीक्षा में 16 अभ्यर्थी व्यक्तिगत परीक्षा यानी मौखिक परीक्षा के लिए योग्य घोषित हुए थे वही आप इसका परिणाम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा की ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग ने सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। अगर किसी अभ्यर्थी को उक्त दस्तावेज डाउनलोड करने में दिक्कत आती है तो वे आयोग के टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180- 8004 पर संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी आईपीएस अधिकारी को धर्मशाला पुलिस ने किया गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट बरामद

धर्मशाला : धर्मशाला पुलिस ने खनियारा में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बनकर आरोपी खनियारा में किराये के मकान में रह रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्वीट डिलीट करेंगे राहुल गांधी, कोर्ट को दी जानकारी : नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला

नई दिल्ली : दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि वह 2021...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवल सिंह पठानिया ने छैनी से गतडी सम्पर्क मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास

नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट, एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा: केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। धर्मशाला,14 फ़रवरी :  विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!