नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव गांव स्तनोर बस अड्डे पर पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को लूटने के इरादे से दो नकाबपोश चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर मनजीत सिंह ने बताया कि सुबह बैंक कर्मचारी ने देखा कि बैंक के साथ लगे एटीएम का शटर टूटा हुआ था और मशीन के साथ तोड़फोड़ की हुई थी। उन्होंने बताया कि बैक के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि चेक किया जा रहा है कि कितने का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दो नकाबपोश चोर नजर आए हैं और अभी अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरो को पकड़ने की बात कही।
स्तनोर अड़े पर पंजाब एंड सिंध बैंक का क्षतिग्रस्त एटीएम।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में कौन सी सीटों पर भाजपा ने मारी बाजी और कहां कांग्रेस ने की जीत दर्ज : देखें सभी 90 सीटों के नतीजे

चंडीगढ़ : हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती अपने अंतिम दौर में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार...
article-image
पंजाब

डॉ. शर्मा ने राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास मुखी सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी लिया आशीर्वाद : कांग्रेस और आप मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंजाबियों तक नहीं पहुंचने देती – डॉ सुभाष शर्मा

पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा बंगा : भारतीय जनता पार्टी के श्री आनन्दपुर साहिब से प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब में डेढ़-दो दशकों तक चले आतंकवाद...
article-image
पंजाब

मंदिर से चुराई गई बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी आरोपी से बरामद

हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाला दोषी गढ़शंकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूलाग ढ़शंकर :ग ढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से अंतर्राट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में किया गया जागरुक

होशियारपुर 08 मार्च: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से पी.डी. आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सैमीनार कर छात्राओं को उनको उनके कानूनी हकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!