एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

by
गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसएसआई कौशल चंद्र पुलिस पार्टी के साथ होशियारपुर रोड़ पर पदराणा के पास जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने स्कूटर सवार की संदेहास्पद गतिविधियों को देखते हुए उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी केपरी की जेब से 200 नशीली गोलियां बरामद की गई और आरोपी की पहचान बंटी बराड़ पुत्र सुखदेव कुमार वासी डांसिवाल के रूप में। गौरतलब है कि बंटी का साथी दलबीर सिंह को माहिलपुर पुलिस ने पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़ते हुए गिरफ्तार किया था और उसने बताया था कि उसके दो साथी बंटी पुत्र सुखदेव कुमार व हैपी पुत्र ज्ञान सिंह वासी डांसिवाल भी उसके साथ थे और वह पुलिस को देखकर फरार हो गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने श्री दुर्गा पूजा के दौरान माथा टेका : कहा : त्योहार मानवता की भलाई का संदेश देते

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी सेक्टर 35 और कालीबाड़ी राम दरबार में बंगाली समाज द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा में माथा टेकने पहुंचे।   इस दौरान उन्होंने...
पंजाब

नशे की ओवरडोज के कारण 23 वर्षीय युवक की मौत

खन्ना : मॉडल टाउन के रहने वाले 23 वर्षीय मनीष वर्मा की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई, मिली जानकारी अनुसार मनीष के पिता ने बताया कि मंगलवार की देर रात मनीष...
article-image
पंजाब

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया मांग पत्र गढ़शंकर । देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ सीपीआई(एम) की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आज सीपीआई(एम) के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में प्राण प्रतिष्ठा मौके लाइव प्रसारण दिखाया और लंगर लगाया गया 

गढ़शंकर, 22 जनवरी: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में बने श्री राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक में एक बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!