एनआरआई भाईयों का पंजाब में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन में विशेष योगदान: कुलदीप सिंह धालीवाल

by

कैबिनेट मंत्री व डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में की शिरकत
गढ़शंकर, होशियारपुर, 06 नवंबर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में एन.आर.आई भाईयों का अहम योगदान है क्योंकि वे अपने पंजाब हमेशा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। वे आज जिले के गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में एन.आर.आई भाईयों के सहयोग से करवाए गए फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी की मौजूदगी में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस तरफ ज्यादा जोर दे रही है कि अधिक से अधिक नौजवान खेल के मैदान में लाए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल को उत्साहित करने के लिए जमीनी स्तर समय-समय पर एन.आर.आईज की ओर से टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार भी ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के माध्यम से नौजवानों में नई ऊर्जा भर रही है। उन्होंने कहा कि खेल जहां शारीरिक तौर पर मजबूत करती है, वहीं नशे जैसी नामुराज बीमारी से भी बचाती हैं।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस दौरान खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देेते हुए कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और खेल के क्षेत्र में हर संभव सुविधाएं खिलाडिय़ों को प्रदान कर रही है। उन्होंने इस फुटबाल टूर्नामेंट में सहयोग देने के लिए एन.आर.आईज की प्रशंसा की और विश्वास दिलाया कि पंजाब को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

19 वर्षीय हर्षवीर की करंट लगने से दर्दनाक मौत : उच्च शिक्षा के लिए जाने वाला था विदेश

गढ़शंकर, 2 अगस्त : गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल में एक 19 वर्षीय लड़के की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार हर्षवीर सिंह (19) पुत्र गुरनेक सिंह निवासी मोहनोवाल पुलिस...
article-image
Uncategorized , पंजाब

एसजीपीसी टास्क फोर्स पर युवक का कृपाण से हमला

अमृतसर : पंजाब में ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के अवसर पर, श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर एक युवक ने कृपाण के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टास्क फोर्स पर हमला कर दिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने किया अमेरिका और चीन का चुपचाप कर दियासुपड़ा साफ : कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है,...
Translate »
error: Content is protected !!