एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

by

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने रणजीत सिंह की माता की ओर से दाखिल की गई याचिका का निपटारा करते हुए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हालांकि, अदालत की ओर से यह मांग ठुकरा दी गई कि रणजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई या ऐम्स से करवाया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस मांग को मानना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और यह सिर्फ माननीय हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का विषय है। अदालत ने साथ ही कहा है कि मृतक का शव कई दिनों से सिविल अस्पताल में पड़ा हुआ है। इसलिए तुरंत पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है।

कोर्ट ने दिए अहम निर्देश

सीजीएम ने तुरंत सिविस अस्पताल के एसएमओ को आदेश देते हुए आज ही पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करने का प्रबंध किया जाए। अपने आदेश में जज सुरेखा डडवाल ने पुलिस थाना पुराना शाला के एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि वह रणजीत सिंह के पुलिस मुकाबले से संबंधित केस फाइल तुरंत अदालत में पेश करें।

इससे पहले डयूटी मजिस्ट्रेट निर्मला देवी की अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद निर्देश दिए हैं कि एसएसपी गुरदासपुर, एसएचओ दोरांगला व पुराना शाला, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह व पुलिस मुकाबले में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों व मृतक रणजीत सिंह के फोन नंबरों की डिटेल जांच अधिकारी को दी जाए और टेलीकाम कंपनी, सर्विस प्रोवाइडर को निर्देश दिए हैं कि अधिकारियों की 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक कॉल डिटेल संभाली जाए।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों की सीजीएम लोकेशन भी संभाल कर रखी जाए। जज की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि घटना स्थान के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी संभाला जाए और इसे जांच का हिस्सा बनाया जाए।

इसके अलावा मारे गए रणजीत सिंह की कॉल डिटेल और लोकेशन भी संभालने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पुलिस मुकाबले की घटना के पीछे मृतक रणजीत सिंह के परिवार वालों का आरोप है कि रणजीत सिंह को झूठा मुकाबला बना कर मारा गया है और उसकी मौत पुलिस हिरासत में ही हो गई थी।

परिवार वाले रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम पीजीआई व एम्स में से करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस लिए मृतक रणजीत सिंह का शव पिछले 9 दिनों से सिविल अस्पताल में पड़ा हुआ है। इस संबंधी एसएमओ रविंदर सिंह से बात करने पर उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि अदालत के आदेशों के अनुसार डॉक्टरों का बोर्ड बना लिया गया है और पोस्टमार्टम संबंधी प्रबंध कर लिए गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुजारी ने क्यों कहा – मां चामुंडा क्षमा नहीं करेंगी : इंदिरा गांधी ने बेटे संजय को अगले ही दिन खो दिया

1977 में इंदिरा गांधी की पराजय का जिम्मेदार संजय गांधी को माना गया था. इमरजेंसी की तमाम ज्यादतियां भी संजय के मत्थे गई थीं. जनता लहर के बाद मान लिया गया था कि नेहरू-गांधी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरप्रीत की हत्या व मोरंवाली मे दो जून को युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार युवक चार पिस्टलों , वीस जिंदा कारतूसों व तीन मैगजीन सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो सितंवर को गढ़शंकर में बार्ड नंबर तेरह में युवक को तेजधार हथियारों से काट कर हत्या करने व गांव मोरांवाली में दो जून को एक युवक पर फायरिंग करने...
Translate »
error: Content is protected !!