एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000 जुर्माने की अदालत ने सुनाई सजा

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को सजा माननीय विशेष न्यायाधीश–I, कुल्लू श प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी धर्म चंद पुत्र रूप दास, निवासी गांव चरानाग, डाकघर रामान, तहसील एवं जिला कुल्लू को दोषी ठहराया है।
जिला अभियोजन अधिकारी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(B) के अंतर्गत दोषी पाते हुए दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
उन्होंने बताया कि दिनांक 08.05.2018 को सायं लगभग 7:00 बजे पुलिस चौकी पतलीकूहल की टीम, उप निरीक्षक दया राम के नेतृत्व में, नियमित गश्त के दौरान सोमवन पुल के समीप सोमवन–हरिपुर मार्ग पर मौजूद थी। इस दौरान आरोपी को 290 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया, जिसे वह कैरी बैग में ले जा रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में एफआईआर संख्या 103/2018 दर्ज की गई।जांच पूर्ण होने के उपरांत आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले के समर्थन में माननीय न्यायालय के समक्ष 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरे और फिर कर में लगी आग : कार सवार दो लोग मय रहते कूद गए और उनकी बच गई

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में कारोबारी की कार पर लैंडस्लाइड के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दो लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस के पास से मिली AK-47….वो शाहीन तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा : वह इसका निकला भाई

कानपुरः हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच बड़ी जानकारी यह मिली है कि जिस डॉक्टर शाहीन के पास एके-47 मिली, वो कानपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
Translate »
error: Content is protected !!