एपीएमसी के चेयरमैन ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेंगे पांगी प्रवास पर

by

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर मुख्यमंत्री के आदेश पर करेंगे शिवरों का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : एपीएमसी के अध्यक्ष एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक पांगी घाटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष पांगी घाटी में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश पर पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती को लेकर विभिन्न विभिन्न जगह जागरूकता शिवरों का आयोजन भी किया जाएगा।


9 तारीख को पांगी के किलाड में आवासीय आयुक्त के कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की फीडबैक ली जाएगी। 10 और 11अगस्त को सूंन और सेचू इसके अलावा पूर्थी और शौर गांव में प्राकृतिक खेती को लेकर यहां के किसानों के साथ एपीएमसी के अध्यक्ष मुलाकात करेंगे।
इसी तरह 12 और 13 अगस्त को धरवास ,सुराल भटोरी और साच और कुमार में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जाएगा और अधिक से अधिक किस प्राकृतिक खेती की ओर जाए इसके लिए उनको प्रेरित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : ऑडिशन के लिए ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर करें आवेदन

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. ऊना जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को दिव्य और भव्य...
हिमाचल प्रदेश

तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंबा में मैराथन का आयोजन : पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे 15 हजार रूपये : एडीएम 

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीएम अमित मेहरा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण होगा शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित  एएम नाथ। शिमला  : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां न्यायालयों के मुआवजे के दावों पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!