एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता
चंबा, 6 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन स्थापित कर समयबद्ध तौर पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
उपायुक्त आज वन विभाग के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर सम्मेलन हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य -गतिविधियों की आवश्यकता पर भी बल दिया है।
बैठक में विभाग बार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा भी की गई । अनुमति मामलों के तहत वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारण और उसके समाधान को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए ।
इस दौरान वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, डलहौजी रजनीश महाजन, भरमौर डॉक्टर कुलदीप सिंह, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर मीत कुमार, तीसा जोगिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी की किरण देवी प्रधान, लक्ष्मी देवी उप प्रधान : राधिका शर्मा और डॉली की अध्यक्षता में एसएमसी का गठन

चिंतपूर्णी : सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे एनजीओ राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एनआरएसटी केंद्र चिंतपूर्णी 1 और एनआरएसटी केंद्र चिंतपूर्णी 2 में अध्यापक राधिका शर्मा और डॉली की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ढली बस अड्डे का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण : मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रहे उपस्थित

रोहित भदसाली।  शिमला, 05 सितंबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं लोक निर्माण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 घंटो मे दबोचे हरोली पुलिस ने चोर : पोलिया वीत मे वन विभाग के पौधो को लगी लोहे की जालियां कर ली थी चोरी

हरोली :  संदीप कुमार वन खण्ड अधिकारी कुगडत तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस थाना हरोली मे आकर एक शिकायत पत्र पेश पुलिस किया जिसमे यह आरोप लगाया गया था कि कुंगडत की वन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
Translate »
error: Content is protected !!