एमए हिंदी सेमेस्टर 2 और 4 के नतीजे शानदार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे एमए हिंदी 2 और 4 कोर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और हिंदी विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रोफेसर दीपक ने बताया कि एमए हिंदी के दूसरे सेमेस्टर के नतीजों में छात्र सागर दरोच ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, सुमिता कुमारी ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और शिवानी भट्टी ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इसी कोर्स के चौथे सेमेस्टर के नतीजों में छात्रा कृतिका सोनी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, राजिंदर कौर ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और रेणु कुमारी ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की अन्य अध्यापिकाओं डॉ. परमिंदर कौर और प्रोफेसर नैंसी ने भी इन विद्यार्थियों को उनके अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है। भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों...
article-image
पंजाब

पवन दीवान के नेतृत्व में सविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना :  संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर का 130वां जन्मदिवस सराभा नगर क्षेत्र में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में फूल भेंट करके और लड्डू बांटकर मनाया गया।...
article-image
पंजाब

रक्षा बंधन करवाता है पवित्र रिश्तों का एहसास : खन्ना

पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में स्पेशल बच्चों ने पुलिस कर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार होशियारपुर 6 अगस्त : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन चलाई गोली….जवाबी फायर में हुआ जख्मी

अमृतसर। छेहरटा के वडाली गुरु इलाके में हेरोइन बरामदगी के लिए तस्कर को साथ लेकर पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपित ने गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के लिए लक्की ने एएसआई जयबीर...
Translate »
error: Content is protected !!