एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

by

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट (Rectum यानी मलाशय) में छिपाकर ला रही थी।  दावा किया जा रहा है कि वह पहले भी इसी तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी थी।

28 मई को कन्नूर एयरपोर्ट पर रोका गया
डीआरआई कोचीन द्वारा विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई-कन्नूर) के अधिकारियों ने 28 मई को मस्कट से कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची एक एयर होस्टेस को रोका। उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके मलाशय में छिपाकर रखे गए मिश्रित रूप से 960 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोने को जिस तरह आकार देकर प्राइवेट पार्ट में रखा गया था, उसे देखकर अधिकारी हैरान रह गए। सोने को एक खास शेप दिया गया था। पुरुष जननांग के शेप में सोने को एयर होस्टेस के मलाशय में फिट कर दिया गया था। वह मस्कट से कन्नूर तक उसी हालत में पहुंची थी।

आरोपी एयर होस्टेस कोलकाता की रहने वाली है। उसकी पहचान सुरभि खातून के रूप में हुई है। सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने जब्त कर लिया है। आरोपी को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

भारत में पहली बार कोई क्रू मेंबर तस्करी में पकड़ा गया
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एयर होस्टेस सुरभि से गहन पूछताछ की गई। भारत में यह पहला मामला है, जिसमें एयरलाइन के किसी क्रू मेंबर को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है। विस्तृत जांच शुरू हो गई है और अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। तस्करी गिरोह में केरल के लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

भारत में पहली बार कोई क्रू मेंबर तस्करी में पकड़ा गया
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एयर होस्टेस सुरभि से गहन पूछताछ की गई। भारत में यह पहला मामला है, जिसमें एयरलाइन के किसी क्रू मेंबर को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है। विस्तृत जांच शुरू हो गई है और अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। तस्करी गिरोह में केरल के लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिमला के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंचकूला के रायपुर रानी में मिला : दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर रायपुर रानी रहने के लिए आया था

पंचकूला : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रायपुर रानी में युवक की मौत का मामला सामने आए हैं। मृतक की पहचान शिमला निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज : 5 सितंबर को हुए थे भर्ती

मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार (11 सितंबर) को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते शुक्रवार (5 सितंबर) को सीएम मान को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार...
article-image
पंजाब

योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में शिवरात्रि महापर्व के दौरान 18 से 19 फरवरी तक होगा महापुराण का दिव्या आयोजन

गढ़शंकर : गत वर्षो की तरह पूर्ण श्रद्धाभाव से बाबा गुर्जर शाह महाराज व गुरू महाराज की कृपा से शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में शिवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शिव...
Translate »
error: Content is protected !!