एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 29 दिसंबर : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा एसडीएमएफ (SDMF) के तहत संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में स्वीकृत एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति, वित्तीय स्थिति, कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा स्थल निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2024 के समापन के उपरांत संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में विधायक नीरज नैयर ने सम्मानित किए मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी एएम नाथ। चम्बा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 के 4 अगस्त को विधिवत समापन के उपरांत 5 अगस्त को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर : 17 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 15 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राजेश कुमार बने चुराह के नए एसडीएम

एएम नाथ। शिमला ;  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, श्री राजेश कुमार (HPAS) को चुराह तीसा का नया एसडीएम (SDM) नियुक्त किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!