एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

by

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक ने 95 फीसदी अंकों के साथ पहला, सिमरजीत ने 94 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और जैसमीन कौर ने 93 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार साइंस ग्रुप की मनप्रीत कौर ने 93 फीसदी, गुरलीन कौर ने 90 फीसदी और हरअमृतप्रीत कौर ने 89 फीसदी अंक हासिल कर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाकर फीसदी अंक हासिल कर अपना, स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। वहीं 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी मेहनत और शिक्षकों के प्रयास में सफलता हासिल की। 10वीं कक्षा में रितिका ने 95 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, वेदिका राणा ने 94 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, गुरनीत कौर व संजना ने 92 फीसदी अंक लेकर तीसरा, गुरप्रीत सिंह ने 91 फीसदी अंक लेकर चौथा और दिलप्रीत कौर ने 90 फीसदी अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। इस मौके मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुरेन्द्र कौर बैंस तथा प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने शानदार परिणाम की खुशी में अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा खुशी सांझा की। मैडम बैंस इस शानदार परिणाम का श्रेय मेहनती अध्यापकों, विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को दिया।
फोटो :मेधावी छात्रों का सम्मान करते मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुरेन्द्र कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हम लोगों को यूं मरने के लिए नहीं छोड़ सकते : यहां पराली जलाने पर रोक लगाना आपकी जिम्मेदारी, फिर दिल्ली, पंजाब में तो एक ही पार्टी की सरकार – सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से कहा है कि वो अपने यहां पर पराली जलाने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ...
article-image
पंजाब

गाड़ी पर अज्ञात मोटर साइकिल स्वारो द्वारा गोली चलाई

जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया के मामला संदिग्ध है गाड़ी कब्जे में ले ली है जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर पर बिंजो के...
Translate »
error: Content is protected !!