एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम रहा शानदार

by
गढ़शंकर, 3 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये 12वीं कक्षा के परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। परिणाम संबंधी जानकारी देते प्रिंसिपल वंदना राणा ने बताया कि स्कूल की कॉमर्स ग्रुप की गुरलीन कौर ने 98.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर पंजाब की मेरिट सूची में नौवां रैंक, जिले में पांचवा स्थान तथा स्कूल और तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार खुशरीना ने 93.8 फ़ीसदी अंको से द्वितीय तथा अमृत प्रीत कौर ने 88 फीसदी अंकों से तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आर्ट्स ग्रुप में मानवी ने 82.6 फ़ीसदी अंकों से प्रथम, कुलजीत कौर ने 78.2 फीसदी अंकों से द्वितीय और हरलीन हीर ने 77 फ़ीसदी अंको से तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार परिणाम के लिए स्कूल कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश कृपाल, मैनेजर सोमनाथ ओहरी, प्रिंसिपल वंदना राणा व प्रबंध अधिकारी नेहा ने स्टाफ, विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस और आप के बीच पूर्ण तालमेल के चलते इंडिया गठबंधन की रिकॉर्ड वोटों के अंतर से होगी जीत: मनीष तिवारी 

चंडीगढ़, 13 मई : चंडीगढ़ संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भविष्यवाणी की है कि गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश से रिकॉर्ड अंतर से जीतेगा, जो चंडीगढ़ के इतिहास में अब...
article-image
पंजाब , हरियाणा

टंडन को 30 मई, सुबह 11 बजे प्रेस क्लब में बहस की चुनौती दोहराई : तिवारी ने भाजपा के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय’ आरोप-पत्र पेश किया

चंडीगढ़, 28 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय आरोप-पत्र’ पेश किया है। यहां...
Translate »
error: Content is protected !!