एस.सी., एस.टी. विकास निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र : सौरभ शर्मा

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम की ओर से संचालित योजनाओं में अनुसूचित जाति से संबंधित 18-55 आयु वर्ग के लोगों को जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो उन्हें व्यवसाय हेतु 50 हजार से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा 50 लाख रुपये तक का ऋण 8 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं उच्च शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत 40 लाख तक का ऋण 6.50 प्रतिशत दर पर नर्सिंग, बी-टेक, आईटीआई, एमबीबीएस, बी-फार्मेसी, एमबीए या कोई भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्राप्त किया जा सकता है।

पीएम अजय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये तक हो, उन्हें 3 से 5 लाख तक का ऋण 8 प्रतिशत की दर पर व्यवसाय हेतु अधिकतम 50 हज़ार रुपय तक पूंजी अनुदान (सब्सिडी) के साथ उपलद्ध करवाया जाता है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत व्यवसाय हेतु 2 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत पर तथा पुरुष वर्ग को लघु व्यवसाय योजना के अंतर्गत 50 हजार से 50 लाख तक का ऋण 6 से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है। ऋण योजनायों का लाभ केवल वही लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं जो हिमाचल के स्थाई निवासी हों एवं जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो और लाभार्थी किसी भी सरकारी संस्था या बैंक से ऋण दोषी घोषित न हो।
जिला प्रबंधक सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि निगम द्वारा पात्र लाभार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने, स्व–रोज़गार स्थापित करने के उद्देश्य से कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इच्छुक पात्र लाभार्थी इन ऋण योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, चंबा में संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष-2022 में जिला को द्वितीय स्थान के लिए अधिकारियों को दी बधाई : सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!