ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध

by
ऊना – कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि बिना किसी ठोस वजह के कहीं भी रखे गए सभी ऑक्सीजन सिलेंडर रविवार तक संबंधित एसडीएम के पास जमा करने होंगे। ऐसा न करने की स्थिति में सिलेंडर जब्त किए जाएंगे। अगर डीलर ने ऑक्सीजन सिलेंडर किसी व्यक्ति को दिए हैं, तो वह उन्हें वापिस लेकर एसडीएम के पास जमा कराना सुनिश्चित करे।
राघव शर्मा ने कहा कि बिना जिला प्रशासन की अनुमति के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी प्रतिंबध लगा दिया गया है। आवाजाही की अनुमति के लिए एडीसी ऊना के पास आवेदन करना होगा। इसके अतिरिक्त मेडिकल उद्देश्य की ऑक्सीजन तथा सिलेंडर की रिफिलिंग को प्राथमिकता देनी होगी। सभी फिलिंग स्टेशन, प्लांट तथा गैर मेडिकल उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन तथा सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों की अनुपालना करनी होगी।
जिलाधीश ने कहा कि आने वाले दिनों की चुनौतियों को देखते हुए नगर पंचायत गगरेट में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए जिला स्तरीय वेयरहाउस स्थापित किया जा रहा है, जिसका नियंत्रण एसडीएम गगरेट के अधीन होगा। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार में न आएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने बाजू पर लिखा सुसाइड नोट, फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज इनबॉक्स

इंदौर : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल यूनिवर्सिटी में वेतन न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया प्रदर्शन

शिमला, 05 मई । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और गैर-शिक्षकों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक...
Translate »
error: Content is protected !!