ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों और खासकर पंजाबियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया: पवन दीवान

by

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय शिष्टमंडल ने पंजाबी भाईचारे की प्रमुख शख्सियतों से की बैठक
मेलबॉर्न, 29 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारतीय शिष्टमंडल ने भारतीयों द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से अलग-अलग क्षेत्रों में तरक्की करने पर प्रशंसा की है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया सरकार की खेल नीति को भी सराहा, जहां क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी व अन्य खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस शिष्टमंडल में शामिल पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान, सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह पहलवान, सुनील दत्त ने मेलबॉर्न में बेल्जियो रिसेप्शन्स वेडिंग वेन्यू में पंजाबी भाईचारे की प्रमुख शख़्सियतों के साथ बैठक की। बैठक का आयोजन परमवीर सिंह नाभा द्वारा किया गया था।
बैठक को संबोधित करते हुए, पीएलाईडीबी के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि भारतीयों व खासकर पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के जरिए ऑस्ट्रेलिया में देश का नाम रोशन किया है। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया में कोई भारतीय पहली बार सांसद चुना गया है।
इसी के साथ ही, दीवान ने भारतीय समुदाय से विक्टोरिया में होने वाले चुनावों में खड़ने वाले भारतीयों को पूरा समर्थन देने की, फिर चाहे वह किसी भी भाईचारे से हो, ताकि भारतीय समुदाय और तरक्की की ऊंचाइयों को छू सके। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पंजाबियों ने ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट, बिल्डर्स एवं डेवलपर्स सहित अलग-अलग कारोबारों में बहुत नाम कमाया है।
सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेल पहलवान ने ऑस्ट्रेलिया में पुरुष व महिला क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी को भी प्रोत्साहित किए जाने की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, परमजीत सिंह ग्रेवाल प्रधान, परमवीर सिंह नाभा, अमन बराड़, मुख्तियार गिल, सार्थक दत्त, सन्नी दत्त, आलोक कुमार, आकाश कुमार, दारा सिंह, बरिंदर पाल सिंह, गुरदावर सिंह, के.एस कोहली, राज सिंह, नीरज तुली, राजा ढिल्लों, सत्ती गरेवाल, वरिंदर शर्मा, वरिंदर कपूर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

119 करोड़ के साथ बिस्त दोआब नहर में पानी ड्रेनज में छोडऩे के लिए गेट बनेगा और लिंक करने के लिए फुट ब्रिज : सिंबली के पास से ड्रेनज में छोड़ा पानी नवांशहर के लंगड़ोयाह होता हुया चिट्टी वेईं पहुंचेगा

गढ़शंकर । चिट्टी वेईं में चलते पानी को स्वच्छ बनाने के लिए गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से सिंबली ड्रेनज में पानी डालने के लिए 119 करोड़ का प्रौजेकट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

कनाडा बैठे यह गैंगस्टर : पंजाब का माहौल खराब करने की रचते हैं साजिश, 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही

चंडीगढ़ : 3 अक्तूबर :कनाडा बैठे कई गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिल कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलीजैंस विंग तथा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स...
article-image
पंजाब

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के थप्पड़ से तिलमिलाया आशिक : गला घोंटकर कर दी हत्या, लिव इन में रह रहे थे दोनों

लुधियाना । लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!