*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बहेड़े का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
May be an image of 6 people
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि पर्यावरण हमारी साझी धरोहर है और इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधे लगाने साथ साथ उन्हें सुरक्षित रखना और बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्रों में भी हरियाली बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है।
May be an image of ‎6 people and ‎text that says "‎ऊना वन मण्डल औद्योंगिक क्षेत्र पंडोगा परिसर 0.500 हैक्टेवर क्षेत्र में पौधरोंपण कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री जतिन लाल, भा.प्र.से. उपाचुक्त जिला ऊना हि.प्र. केकर कमला द्वारा दिनांक 30.0 2025 विधिवत आयोजित किया गया। जिसम हरद, बहेडा, तृनी, आंबला एवं कचनार के कुल 600 पौधे गोपित किए וזף LiFE C تت‎"‎‎
उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी खुद उठाए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरित वातावरण देने के लिए यह सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।
May be an image of 10 people, tree and text
कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक परिसर के भीतर खाली पड़ी भूमि और सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में 600 फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर डीएफओ सुशील राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन :- 
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र के विकास के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर: सुंदर शाम अरोड़ा

कंडी इलाकों में मैडिकल शिक्षा, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन, बुनियादी ढांचा, कृषि क्षेत्र में होगा रिकार्डतोड़ विकास एम.एल.एज की ओर से कंडी क्षेत्र के लिए जरुरी फंड मंजूर करने के लिए पंजाब सरकार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल -वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे – सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सबसे खराब मुख्यमंत्री हुए साबित : संयुक्त बयान

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला : अयोग्य ठहराए गए छह कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने सीधे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

शेरगढ़ में नवजन्मी बच्ची के घर जाकर लगाई उसके नाम की नेम प्लेट : 121 नव जन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली : बेटियों के बिना समाज की कल्पना असंभव – ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज गांव शेरगढ़ में 121 नवजन्मी बच्चियों की...
Translate »
error: Content is protected !!