कंगना अच्छी हीरोइन, उनके निर्देशक फ्लॉप, फिल्म का फ्लॉप होना भी तय : विक्रमादित्य सिंह को राजनीति का हीरो –

by

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव एक जून को होंगे। मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के साथ प्रदेश में चुनाव का रंग तेजी से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार में तेजी दिखने लगी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विरोधियों पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि ‘पापियों’ का साथ भगवान भी नहीं देते।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अहंकार में भगवान को चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि पापियों का भगवान साथ नहीं देता है। आम आदमी का हित चाहने वाली प्रदेश सरकार को भगवान ने बचाया है। उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद छह बागी एक महीने तक प्रदेश से भागते रहे। हिमाचल प्रदेश लौटे भी तो सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा के घेरे में. सीआरपीएफ जवान सुरक्षा दरअसल ब्रीफकेस को दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के खिलाफ षडयंत्र रचा। कंगना रनौत को मंडी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने के पीछे जयराम ठाकुर हैं। उन्होंने कहा, कंगना अच्छी हीरोइन हैं, लेकिन उनके निर्देशक फ्लॉप हैं। फिल्म का फ्लॉप होना भी तय है  मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल कंगना की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और जयराम ठाकुर डायरेक्शन दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को राजनीति का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के नाम वोट मांग रही है और प्रदेश के मतदाता विकास को वोट देंगे।

बीजेपी को प्रदेश का शत्रु बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी। उन्होंने कहा, ‘हिमाचल बीजेपी के नेता केंद्र से एनपीएस का नौ हजार करोड़ रुपये वापस लाने में अडंगा लगा रहे हैं।उन्होंने पिछले साल आपदा में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रदेश सरकार ने 48 घंटों के अंदर कुल्लू जिला में बिजली, पानी और सड़कों को अस्थाई रूप से बहाल किया. 75 हजार फंसे पर्यटकों को सुरक्षित घर पहुंचाया।

आपदा के बीच कहीं भी अराजकता नहीं फैली। हिमाचल प्रदेश ने अतिथि देवो भवः की संस्कृति का परिचय दिया।  उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के बिना राज्य सरकार ने 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया. नियमों में बदलाव लाकर 4 हजार 500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया। वहीं, बीजेपी नेता राजनीति करते रहे हैं। केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का उन्होंने प्रयास नहीं किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के वनों को आग से बचाने के लिए तीन वाहन दिये

ऊना  :गर्मियों में वनों को आग से बचाने के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से वन अधिकारियों कि मांग पर तीन गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं, जो सीजन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न : एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मंडी 20 फरवरी। रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मेले में उत्कृष्ट सहयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा...
Translate »
error: Content is protected !!