कंडी कैनाल के पानी के ओवरफ्लो से फसलें ख़राब होने को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

by
गढ़शंकर: कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब का एक डेलीगेशन प्रांतीय कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू की लीडरशिप में कंडी कैनाल के पानी के ओवरफ्लो से फसलें ख़राब होने को लेकर एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार गौड़  को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कंडी कैनाल के पानी के ओवरफ्लो होने से गढ़ी मट्टो, भंमियां, डुगरी गांवों में लगी फसलों को नुकसान होने से रोकने , खराब फसलों के लिए जल्द से जल्द मुआवजा देने, ओवरफ्लो पानी रोकने, कंडी एरिया के सभी खेतों में कंडी कैनाल का पानी देने की मांग की है।
इस दौरान दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कुछ जगहों पर गैर-कानूनी माइनिंग की वजह से सिंचाई के पाइप टूट गए हैं,  उन्हीनों कहा गैर-कानूनी माइनिंग करने वालों  की पहचान करके उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाए, पाइपों की मरम्मत की जाए और सिंचाई के लिए पानी दिया जाए। उन्हीनों कहा कि गैर-कानूनी माइनिंग से कंडी कैनाल को खतरा पैदा हो गया है। गैर-कानूनी माइनिंग को सख्ती से रोका जाए। कंडी कैनाल को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि अगर कंडी कैनाल से जुड़ी मांगें पूरी नहीं हुईं तो कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा, इसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। उक्त  डेलीगेशन में बीबी सुभाष मट्टू, परमजीत सिंह , बूटा दयाल, मनजीत सिंह दयाल, गुरमीत सिंह पंगली, परमिंदर सिंह पंगला, कुलविंदर संघा, सतविंदर सिंह शाहपुर और दूसरे लोग शामिल थे।
फोटो : एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार गौड़  को कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब का शिष्टमंडल ज्ञापन सौंपतें हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Foundation day of Mata Ram

Deputy Commissioner Madam Komal Mittal attended the event as the chief guest *During this event, the village elders were honoured Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.21 :  Foundation day of Mata Ram Kaur Heritage Centre located in village...
article-image
पंजाब

NRI Jaswinder Singh donated one

  The floor of the courtyard of Government Elementary Smart School Ajnoha was paved.* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 17 : Continuing the development work in Government Elementary Samrat School Ajnoha, the floor was laid with a...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले : आप सरकार का बड़ा संकल्प

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नई क्रांतिकारी दिशा तय की है. सरकार का उद्देश्य सिर्फ स्कूलों का ढांचा सुधारना नहीं, बल्कि शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!