कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

by

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध
गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट गई और तेज वहता पानी साथ लगते खेतों में घुस गया। हालांकि गांव में पानी नहीं पुहंचा लेकिन लोगो में तेज गति से खेतों में पहुंचे पानी से गांव में लोगो में डर की स्थिति बन गई। उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पहले भी कंडी नहर में जब पानी छोड़ा गया था तो चक्क रौंता के पास से नहर टूट गई थी और करीव पचांस फुट का कटाव हो गया था।
इस दौरान बीडीपीओ मनजिंदर कौर , तसीलदार तपन भनोट व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और जिला प्रशासन को रिर्पोट भेज दी है। उधर कंडी नहर के दो एकसियन चरनजीत सिंह व हैप्पी सिंह और एसडीओ तरनदीप सिंह व लव कुमार सहित तीन एसडीओ ने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की और नहर में पानी बंद करवा दिया।
सुवह भारी बारिश होने पर पहले से कंडी नहर में चल रहे पानी में बढ़ौतरी हो गई और गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट गई और पचास फुट से ज्यादा का कटाव हो गया। जिससे तेज गति से पानी वह कर खेतों में पहुंच गया और काफी ज्यादा फसल बरवाद हो गई। नंबरदार चैन सिंह ने जि किसानोंकी फसल खराब हुई है उन्हें मुआवजा देने की मांग की है और कहा कि पहले भी कंडी नहर में पानी छोडऩे समय नहर टूट गई थी और पानी खेतों में आ गया था। कंडी नहर को मजबूत किया जाए ताकि दोबारा ना टूटे और खेतों को दिए जाने के लिए लगाए पाईप खोले जाए ताकि पानी आगे जा सके और नहर टूटने से बच सके।
बीडीपीओ मनजिंदर कौर : सभी अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया और रिर्पोट बनकार उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। डिप्टी कमिशनर से बात हो गई, उन्होंने कहा कि बारिश बंद होने के बाद नहर दोबारा ना टूटे इसका इंतजाम किया जाएगा।
कंडी नहर के सुपिरिटेंडेंट इंजीनियर विजय कुमार गिल: कंडी नहर में चक्क रौंतां के पास नहर को बनाने का लैवल ऊपर करने के लिए नीचे मिट्टी डाली गई थी जिसके चलते नहर वहां से टूट जाती है। जिसकी रिर्पोट चंडीगढ़ भेजी गई है और बारिश बंद होने के बाद नहर में पड़े कटाव को ठीक कर दिया जाएगा। दो एकसियन तीन एसडीओं मौके पर है। नंगला 107 आरडी के पांस बांध लगा दिया गया है ताकि आगे पानी ना जाए। इस समय नहर में पानी भी छोडऩा बंद कर दिया गया है।
फोटो: कंडी नहर टूटने से नहर में हुया कटाव और तेज वहता पानी तथा जायजा लेते बीडीपीओ मनजिंदर कौर, तहसीलदार तपन भनोट, डीएसपी दलजीत सिंह खख मौके पर जायजा लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि क्षेत्र में अधिक ऋण उपलब्ध करवाएं बैंक – ADC अजय यादव

सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंकों को कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि इस क्षेत्र को आर्थिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रविरोधी पोस्ट : दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएम नाथ  शिमला, 11 मई :  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रिटायर्ड डीएसपी ने बेटे की गोली मार कर की हत्या : पत्नी-बहू को किया घायल….दो शादियां और संपत्ति विवाद बनी वजह

अमृतसर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सेवानिवृत्त डीएसपी ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में उसके 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बहू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
Translate »
error: Content is protected !!