कंडी में पानी की समस्या का युद्ध स्तर पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 166.25 लाख लाख रुपए की लागत गांव बुड्डाबढ़ में किया जल सप्लाई योजना का उद्घाटन
होशियारपुर, 07 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के कंडी क्षेत्र में लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र में पानी की समस्या को युद्ध स्तर पर हल किया जा रहा है। वे ब्लाक मुकेरियां के गांव बड्डाबढ़ में 166.25 लाख रुपए की लागत से जल सप्लाई स्कीम का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, एस.डी.एम अशोक शर्मा, आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बुड्डाबढ़ जल सप्लाई स्कीम के अंतर्गत लगे हुए ट्यूबवेल का डिस्चार्ज कम होने के कारण पानी की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी और पुरानी पाइप बार-बार लीक होने के कारण गांव बुड्डाबढ़ में पानी की सप्लाई पूरी मात्रा में नहीं पहुंच रही थी। इसके अलावा नई अस्तित्व में आई आबादी जिनमें पाइप लाइन नहीं पड़ी थी, वहां भी पानी की सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन डालनी जरुरी थी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि अब गांव बुड्डाबढ़ में जल सप्लाई स्कीम शुरु कर दी गई है और इस योजना से 1080 घरों के 4908 लोगों के घर पानी की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल, डेढ़ लाख क्षमता का ओ.एच.एस.आर, पंप चैंबर, पानी की पाइपें, पंपिंग मशीनरी का काम किया गया है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर(उत्तर) जसबीर सिंह, एस.ई विजय कुमार, एक्सियन अनुज शर्मा, एस.डी.ओ राहुल व जे.ई मंजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त...
article-image
पंजाब

ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब , समाचार

पिस्तौलों व तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया हमला : आढ़ती की दुकान में घुसकर साढ़े सात हजार रुपये लूटे, लैपटॉप व बॉयोमेट्रिक मशीन तोड़ी, दो को किया घायल

सैला खुर्द (गढ़शंकर) – इलाके में दिन प्रतिदिन लूटेरों का आतंक बढ़ रहा है वह जब चाहे लोगों को अपनी लूट का शिकार बना रहे हैं और पुलिस प्रशासन मात्र जांच चल रही है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!